29 लाख के 9 नक्सलियों सहित 30 नक्सलियों ने किया समर्पण...
बीजापुर। बीजापुर में नक्सल संगठन को छोडक़र 30 नक्सलियों ने डीआईजी सीआरपीएफ और एसपी बीजापुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले 9 नक्सलियों पर कुल 29 लाख का ईनाम था, बताया जा रहा है कि जनवरी से लेकर अब तक 2024 में बीजापुर में कुल 180 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 76 नक्सलियों ने माओवादी संगठन को छोडक़र मुख्य धारा में लौटे है, समर्पण किया है। बीजापुर मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 के पीपीसीएम, प्लाटून नम्बर 32 के पीपीएसएम, पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 के सदस्य, प्लाटून नम्बर 4 के सदस्य, जनतानार सरकार अध्यक्ष, डीएकेएएमएस अध्यक्ष सहित 30 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष समर्पण किया। मिटकी ककेम ऊर्फ सरिता पिता सन्नू ईनाम -8.00 लाख, मुरी मुहंदा ऊर्फ सुखमति ऊर्फ मनकी ईनाम -8.00 लाख, रजिता वेट्टी ऊर्फ रामे ईनाम 5.00 लाख, देवे कोवासी पिता लच्छु ईनाम 5.00 लाख, सीनू पदम ऊर्फ चिन्ना 5 लाख का ईनाम, आयता सोढ़ी ईनाम 5.00 लाख, आयतु कारम ईनाम 1 लाख, मुन्ना हेमला ईनाम 1 लाख, आयतु मिडिय़म ऊर्फ वर्गेश ईनाम 1 लाख, सन्नू कारम ऊर्फ डोरा, बामन कारम, सुखराम कारम, मनकू ताती, मुन्ना पोटाम ऊर्फ मुकेश , सन्तू हेमला , राहूल हेमला ऊर्फ छोटू, सुखराम ऊर्फ सुरेश कारम, मोटू हेमला, मोटू कवासी, रमेश हेमला, लक्खू कोरसा, नंदु कुरसम, सोमलू कड़ती ऊर्फ दिवाकर, सोमलू ताती, संतोष पदम, गुडडी हपका, ज्योति लेकाम, सोनू कुडिय़म, राजेश कोरसा, लखमू पल्लो ऊर्फ लखू शामिल है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल