आज कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना, हल्की बारिश की उम्मीद
मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में फरवरी माह के अंतिम दिन गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में फरवरी माह में ही 35 डिग्री पार तापमान पहुंच चुका है। अब मार्च के शुरुआती दौर में हल्की बारिश के असर है इसके बाद पारा चढ़ने के अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में 19 वर्ष बाद तो इंदौर में छह वर्ष बाद फरवरी में इतनी गर्मी पड़ी है। भोपाल एवं ग्वालियर भी दो वर्ष बाद फरवरी इतना गर्म रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी साथ ही कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।
फरवरी के आखिरी दिन पारा 35 डिग्री पार
फरवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को कई शहरों में पारे में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। खजुराहो में 35.2 डिग्री, मंडला में 35.5 डिग्री, इंदौर-रतलाम में 35 डिग्री, धार में 34.9 डिग्री, जबलपुर-दमोह में 34.6 डिग्री, खंडवा में 34.5 डिग्री, गुना में 34.4 डिग्री, भोपाल में 34.3 डिग्री, टीकमगढ़-बैतूल में 34.2 डिग्री, खरगोन में 34 डिग्री, रीवा-सागर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 33.6 डिग्री, सतना में 33.4 डिग्री, सिवनी में 33 डिग्री, उमरिया में 33.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 34.3 डिग्री, उज्जैन में 33.7 डिग्री दर्ज किया गया।
2 दिन ऐसा मौसम रहेगा
1 मार्च: भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
2 मार्च: इस दिन भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी
मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर
एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई
स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री काश्यप