ठाणे जिले के दिवा शहर के सुप्रसिद्ध नेचुरोपैथी चिकित्सक एवं एक्यूपंक्चरिस्ट डॉ. विद्यासागर दुबे को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से नवाजा गया है। यह सम्मान आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन (AGMA) के तत्वावधान में रविवार, 19 जुलाई को यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

​यह पुरस्कार एक्यूपंक्चर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. दुबे के उल्लेखनीय योगदान और समर्पित निस्वार्थ सेवाओं का प्रतीक है। इस राज्यस्तरीय गरिमामयी कार्यक्रम में संपूर्ण महाराष्ट्र से भारी संख्या में एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट व चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

​प्रमुख अतिथियों एवं दिग्गजों की रही उपस्थिति

​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मराठी फिल्म कलाकार डॉ. सुयोग गोऱ्हे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एड. नाजेर काजी, एड. दत्तात्रय जाधवर तथा एड. नागेश सोनुने उपस्थित रहे।

​मंच पर आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सतीश कराले, उपाध्यक्ष डॉ. नितिनराजे पाटिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बाबूराव कानडे, डॉ. अभिजीत कवठकर, श्री प्रशांत सावंत, सौ. दिशा चव्हाण, श्री विजय नवल पाटिल, श्री तुषार वाघुलदे, डॉ. राजेंद्र गोऱ्हे सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।