क्यों जल रहा है धनबाद का घर? रहस्यमयी आग के कारणों पर शोध जारी"
झारखंड के धनबाद शहर का एक घर इनदिनों रहस्य बन गया. घर मे पूरा परिवार रह रहा है, लेकिन सभी आश्चर्य के साथ भयभीत हो गए हैं. हीरापुर स्थित मास्टर पाड़ा के बनर्जी निवास में बीते पांच दिनों से अजीबोगरीब घटनाएं घट रही हैं. घर में रखे सामानों में अचानक आग लग रही है, लेकिन अब इसके पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. आग लगने पर फायर ब्रिगेड टीम को बुलाकर तुरंत काबू पा लिया गया,लेकिन अग्निशमन विभाग को भी आग लगने का कारण पता नही चल पाया.
परिवार के लोग ने बताया कि बीते कुछ दिनों से यह रहस्यमयी आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. शनिवार और रविवार को पांच से अधिक बार आग लग चुकी है. स्थिति इतनी भयावह हो गई कि इन्वर्टर की बैटरी तक ब्लास्ट हो गई. परिवार वालों के अनुसार, जमीन गर्म होते ही आग लग जाती है, यहां तक कि बर्तन में रखे चावल, मैगी का पैकेट छूने पर भी आग पकड़ ले रहा है.
आग लगने का नहीं चल सका पता
परिवार वालों ने बताया कि कई कई बार फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन उनके जाने के बाद फिर आग भड़क उठी. परिवार ने इलेक्ट्रिक मिस्त्री को भी बुलाया, लेकिन आग लगने की असली वजह का अब तक कोई पता नहीं चल सका. ऐसे में इस रहस्यमयी आग से पूरा परिवार दहशत में है. साथ ही स्थानीय प्रशासन भी इस अनोखी घटना की जांच में जुट गया है.
दो दिनों तक चली जांच
फायर ब्रिगेड की टीम ने दो दिनों तक घंटों जांच की, लेकिन इसके बावजूद भी किसी तरह का कोई नतीजा नहीं मिल सका. विभाग ने अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है. अब इस घटना की जांच के लिए सिंफर के वैज्ञानिकों को पत्र लिखा गया है. साथ ही एसएसपी को भी जांच की जिम्मेदारी दी गई है. सिंफर देश के नामी शोध संस्थानों में से एक है. ऐसे में अब सिंफर के वैज्ञानिक यह पता लगाएंगे कि घर में रखे सामान में अपने आप आग कैसे लग रही है.
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !