भारतीय सेना की सुरक्षा क्षमता को मिलेगा नया बल, आ रही है नई एयर डिफेंस सिस्टम
भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ा रहा है, इसी कड़ी में अब सेना को नई एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम मिलने वाली है. सरकार ने सेना के लिए बहुत कम दूरी तक मार करने वाली नई एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम (VSHORADS) की खरीद की तैयारी शुरू हो गई है. रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए टेंडर (RFP) जारी कर दिया है. टेंडर भरने की आखिरी तारीख 20 मई 2025 रखी गई है.
जानकारी के मुताबिक इस टेंडर के तहत रक्षा मंत्रालय 48 लॉन्चर, 48 नाइट विजन डिवाइस, 85 मिसाइलें और 1 मिसाइल टेस्ट स्टेशन खरीदेगा. खास बात ये है कि यह खरीद पूरी तरह से “मेक इन इंडिया” के तहत की जा रही है. ये मिसाइल सिस्टम दुश्मन के एयरक्राफ्ट या ड्रोन को बेहद कम दूरी पर मार गिराने में सक्षम होगा. इससे लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर और ड्रोन को बेहद आसानी से नष्ट किया जा सकेगा.
नौसेना और वायु सेना भी कर सकेंगी इस्तेमाल
रक्षा मंत्रालय के हालिया RFP ने इन प्रणालियों को हवाई खतरों के बीच टर्मिनल और पॉइंट डिफेंस के लिए आवश्यक बताया है. इनका इस्तेमाल न केवल सेना द्वारा किया जाएगा, बल्कि नौसेना और वायु सेना द्वारा भूमि और समुद्री प्लेटफार्मों पर भी किया जाएगा.
सेना की एयर डिफेंस क्षमता होगी मजबूत
इस मिसाइल सिस्टम के डेमो दिखाने की जिम्मेदारी कंपनियों की होगी और यह बिना किसी लागत के किया जाएगा. इस सिस्टम का इस्तेमाल सेना की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने के लिए किया जाएगा. रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस टेंडर की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी और सिर्फ वही कंपनियां चुनी जाएंगी जो तकनीकी और व्यावसायिक दोनों स्तर पर सभी मानकों पर खरी उतरेंगी. यह कदम भारत की सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है.
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी