कहीं गलत वास्तु तो नहीं डाल रहा आपकी जिंदगी में खलल? इन संकेतों से खुद करें पता, घर में वास्तु दोष है या नहीं
वास्तु शास्त्र एक ऐसा प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो यह बताता है कि भवन निर्माण, कमरों की दिशा, दरवाज़े-खिड़कियों की स्थिति और आंतरिक सजावट को किस प्रकार से रखा जाए ताकि उस स्थान पर रहने वाले लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे. लेकिन जब ये नियम अनजाने में या जानबूझकर तोड़ दिए जाते हैं, तो वहां वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है. यह दोष न केवल घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के जीवन को भी उलझनों से भर सकता है. कई बार जीवन में अकारण समस्याएं आने लगती हैं- काम में रुकावट, बीमारियां, तनाव या आर्थिक संकट. इनका कोई सीधा कारण नजर नहीं आता, लेकिन यह हो सकता है कि इन सबकी जड़ वास्तु दोष हो. आइए जानते हैं उन संकेतों को, जो यह इशारा करते हैं कि आपके घर में वास्तु संबंधी गड़बड़ियां हो सकती हैं. इस बारे में बता रहे हैं
1. घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण रहना
अगर घर में अक्सर कलह होती है, बात-बात पर झगड़े होते हैं या हर सदस्य चिड़चिड़ा और मानसिक रूप से अस्थिर महसूस करता है, तो यह साफ संकेत है कि वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा है. विशेष रूप से अगर घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में कोई भारी सामान या गंदगी है, तो वह मानसिक शांति को नष्ट कर सकता है.
2. नींद न आना या बेचैनी महसूस होना
अगर घर के सदस्य रात को ठीक से सो नहीं पाते, बार-बार डर के साथ नींद खुलती है या बेवजह घबराहट होती है, तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है. दक्षिण दिशा में शयन कक्ष होना फायदेमंद होता है, लेकिन अगर सिर उत्तर दिशा की ओर करके सोते हैं तो इससे मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है.
3. बार-बार बीमार पड़ना
अगर घर में कोई न कोई हमेशा बीमार रहता है, खासकर बिना किसी मेडिकल कारण के, तो यह एक चेतावनी है. वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में टॉयलेट या रसोई होने से यह दोष उत्पन्न हो सकता है, जो स्वास्थ्य को प्रभावित करता है.
4. पैसों का रुकना या खर्च बढ़ना
अगर आप मेहनत करते हैं लेकिन पैसा टिकता नहीं, आय कम और खर्च ज्यादा हो रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि घर की दक्षिण दिशा में कोई रुकावट है. खासकर अगर वहां सीढ़ियां या भारी समान रखा हो, तो वित्तीय नुकसान हो सकता है.
5. पौधों का सूख जाना
अगर घर में लगाए गए पौधे जल्दी सूख जाते हैं या पालतू जानवर बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो यह दर्शाता है कि घर की ऊर्जा कमज़ोर हो रही है. उत्तर-पूर्व दिशा में सूखे पौधे या जूते-चप्पल रखना भी इस ऊर्जा को प्रभावित करता है.
6. बिजली उपकरणों का बार-बार खराब होना
अगर आपके घर में टीवी, फ्रिज, इनवर्टर, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बार-बार खराब होते हैं, तो इसे भी नज़रअंदाज न करें. यह संकेत देता है कि घर में ऊर्जा संतुलन बिगड़ा हुआ है. विशेषकर दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में गड़बड़ी होने पर ऐसा होता है.
7. धार्मिक स्थान पर अशांति या गंदगी
घर में पूजा स्थल का साफ-सुथरा और शांतिपूर्ण होना ज़रूरी है. अगर मंदिर के पास बार-बार चीजें गिरती हैं, दीपक नहीं जलता, या वहां कोई अजीब सी अनुभूति होती है, तो यह भी वास्तु दोष का संकेत हो सकता है.
समाधान क्या हैं?
अगर ऊपर बताए गए संकेत आपके घर में भी मौजूद हैं, तो बेहतर होगा कि आप किसी अनुभवी वास्तु विशेषज्ञ से परामर्श लें. वे आपके घर की दिशा, बनावट और चीज़ों की स्थिति को देखकर सरल और व्यावहारिक उपाय दे सकते हैं. कुछ आम उपाय ये हो सकते हैं.
अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई
रेल यात्रियों के लिए राहत, 14 ट्रेनें फिर से शुरू
नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल
परीक्षा से पहले लीक हुआ प्रश्नपत्र, IGIMS के सिस्टम पर उठे सवाल
गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहे युवक की कार रोकी, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
अनुराग कश्यप ने ‘लुटेरा’ से जुड़ा किस्सा बताया, रणवीर सिंह को लेकर कही दिलचस्प बात