गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहे युवक की कार रोकी, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
जालंधर। में एपीजे कॉलेज के बाहर नाके पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिस मुलाजिमों और एक टैक्सी चालक युवक के बीच तीखी बहस हो गई। युवक का आरोप है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसकी कार रोक ली। युवक के मुताबिक पुलिस ने सीट बेल्ट न लगाने का हवाला देते हुए गाड़ी रोकी। उसने कथित तौर पर पुलिस से अनुरोध किया कि चालान काट लिया जाए, लेकिन उसे तुरंत जाने दिया जाए क्योंकि उसकी पत्नी दर्द से कराह रही थी। युवक का कहना है कि उसने मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाईं, फिर भी पुलिस दस्तावेज चेक करने पर अड़ी रही। युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों से शराब की बदबू आ रही थी। जब उसने वीडियो बनाना शुरू किया तो वहां मौजूद ट्रैफिक अधिकारी ने एक मुलाजिम को वहां से हटा दिया और बाद में ट्रैफिक बूथ को ताला लगाकर चले गए। घटना के दौरान युवक भावुक हो गया और रोते हुए कहा कि यदि उसकी पत्नी को कुछ हुआ तो वह जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। फिलहाल मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में