बोकारो में गैंगरेप की हैवानियत, चार ऑटो चालकों ने दंपति को बनाया शिकार
झारखंड के बोकारो से गैंगरेप की खौफनाक वारदात सामने आई है. इससे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने चारों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस वारदात के बाद से ही लोगों में रोष व्याप्त है. दरअसल, एक दंपति बाजार से लौट रहा था. रात का वक्त था. दोनों नहीं जानते थे कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है. पीछे से चार ऑटोरिक्शा चालक दंपति का पीछा कर रहे थे.
आगे जाकर उन्होंने दंपति को रोका. जबरन सुनसान जगह पर ले गए. वहां उन्हें कहा- लो शराब पियो, नहीं तो मार डालेंगे. पति-पत्नी सहम गए. अब जान तो सभी को प्यारी होती ही है. पहले तो दोनों गिड़गिड़ाए कि हमें जाने दो. लेकिन दरिंदे बोले- शराब पी लो फिर जाने देंगे. दंपति ने शराब पी ली. उन्हें लगा अब शायद दरिंदे दोनों को छोड़ देंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. दरिंदों ने पति के सामने पत्नी से बारी-बारी गैंगरेप किया. फिर उन्हें धमकाकर भाग गए.
घटना सेक्टर-12 थानाक्षेत्र की है. गुरुवार देर रात शराब के नशे में धुत चार दरिंदे बाजार से लौट रहे पति-पत्नी को धमकाते हुए स्कूल के पीछे ले गए. वो जगह सुनसान थी. वहां उन्होंने पति-पत्नी को जबरन शराब पिलाई. फिर पति को पीटा और उसी के सामने पत्नी से गैंगरेप किया. पत्नी चीखती रही, चिल्लाती रही. लेकिन दरिंदों को उस पर रहम नहीं आया. पति चाहकर भी पत्नी की अस्मत नहीं बचा पाया क्योंकि दरिंदों ने उसे पकड़ रखा था. उसे भी पीट रहे थे.
गैंगरैप की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी, पीड़िता और उसके पति को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए. इधर किसी तरह पीड़िता और उसका पति स्थानिय लोगो की मदद से बोकारो जिला के सेक्टर-12 थाना पहुंचे. वहां सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई.
चारों आरोपियों को किया अरेस्ट
मामले की गम्भीरता को देखते हुए देर रात ही पीड़िता का मेडिकल करवाया गया. फिर पुलिस ने छापेमारी कर चारों आरोपी ऑटोरिक्शा चालकों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में अजय कुमार, दिलीप कुमार, जय कुमार सहित एक अन्य शामिल है.
धनबाद का रहने वाला है दंपति
पीड़ित दम्पति झरखण्ड के धनबाद जिला के रहने वाले है. दोनो बोकारो जिला में मजदूरी करते हैं. काम खत्म होने पर गुरुवार की रात दोनों दूदीबाद बाजार गए थे. वहीं से घर लौटते वक्त उनके साथ यह दर्दनाक घटना हुई, जिसे वो ताउम्र नहीं भूलेंगे.
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त