भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
भागलपुर | भागलपुर से बड़ी खबर सामने आई है जहां पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन और वाहन पासिंग कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस गश्ती दल की लोकेशन साझा कर अवैध खनन में लगे वाहनों को सुरक्षित पास कराने का काम कर रहे हैं। इसी आधार पर 3 अप्रैल 2026 की रात गश्ती दल ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया और साहू मंडी–कहलगांव रोड के पास उसे पकड़ लिया।
पूछ-ताछ के दौरान आरोपियों ने अपने गिरोह के बारे में कई अहम खुलासे किए हैं। उनकी निशानदेही पर एक अन्य वाहन भी बरामद किया गया और उसमें सवार तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 1 कार, 1 लाख 30 हजार 500 रुपये नकद, 7 मोबाइल और एक स्कॉर्पियो जब्त की है।
इसकी जानकारी सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताते हुए कहा कि, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील