खूंटी सीमा पर युवक पर हमला, गांव में दहशत, पुलिस ने जांच तेज की
तुपुदाना: राजधानी रांची में जोनल आईजी एवं डीआईजी ने अपने क्षेत्राधिकार के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ सोमवार को बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक में दोनों अफसर पुलिस अधीक्षकों को स्थिति में सुधार लाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दे रहे थे। इसी बीच शाम चार बजे के लगभग रांची-खूंटी जिले की सीमा पर स्थित खूंटी थाना क्षेत्र के अकता गांव में बाइक सवार चार युवकों ने पिपरा टोली निवासी अरशद पर पिस्टल तान दी।
पिस्टल के बट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। अरशद के साथ बाइक पर सवार युवक इलाज के लिए उसे खूंटी ले गए। मामले का वीडियो वायरल होते ही खूंटी पुलिस अकता गांव पहुंची और लोगों से पूछताछ करके चली गई।
घटना की सूचना पाकर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
खूंटी क्षेत्र का मामला होने के कारण खूंटी थाने में मामला चला गया। वहीं, हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा एवं तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही, ताकि अपराधियों पर अंकुश लगाई जा सके।
दिनदहाड़े बीच गांव में अपराधियों द्वारा पिस्तौल लहराने और फायरिंग करने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। वे कुछ भी बताने से हिचक रहे हैं। खूंटी थाना क्षेत्र के पिपरा टोली निवासी अरशद नाम के युवक पर अकता गांव में अपराधियों ने फायरिंग की है। उसे घायल भी कर दिया है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज