मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भभूत सिंह द्वारा स्थापित पवित्र कोरकू श्रद्धा स्थल पर किया नमन
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी में अमलतास होटल पहुंचकर यहां स्थित कोरकू/ मवासी समाज के पवित्र श्रद्धा स्थल पर नमन श्रद्धापूर्वक किया। इस दौरान कोरकू जनजातीय समाज के सदस्यों ने पारंपरिक गाथा नृत्य प्रस्तुत कर और समाज की परंपरागत रीति से मुख्यमंत्री डॉ यादव का भव्य स्वागत किया
इस अवसर पर 26 सदस्यीय दल ने ढोलक, टिमकी और झांझ जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जनजातीय गाथा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भी झांझ मजीरा बजाकर जनजाति कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और प्रोत्साहन स्वरूप कलाकारों 5-5 हजार की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रद्धा स्थल की मान्यताओं और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भभूत सिंह के वंशज मनीष भोपाजी से भी आत्मीय चर्चा की।
समाज के गुड्डी शीलू और विजय शीलू ने बताया कि श्रद्धा स्थल पर स्थित पत्थर की संरचना को कोरकू मवासी समाज में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह संरचना राजा भभूत सिंह द्वारा स्थापित की गई थी, जो समाज के पूर्वजों का प्रतीक मानी जाती है। मान्यता के अनुसार यह संरचना सप्त धातु से निर्मित है।
राजा भभूत सिंह जी प्रकृति प्रेमी थे और उन्होंने पचमढ़ी में इस गाथा स्थल की स्थापना की थी। यह स्थल कोरकू मवासी समाज में सम्मान का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धा स्थल पर लकड़ी के पटियों पर हस्तनिर्मित चित्र उकेरे गए हैं, जिनमें सूर्य और चंद्रमा की आकृति, घोड़े पर सवार मृतक का चित्र, उनकी मृत्यु तिथि, गाथा बैठाने की तिथि एवं उन पूर्वजों के चित्र होते हैं। इसी तरह कुटुंब कबीले के पूर्व मृतक जिनकी गाथा अब तक शामिल नहीं हो पाई है, उनकी गाथा शामिल करने वाले पूर्वजों के चित्र अंकित होते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
BJP के हर्षद परमार ने उमरेठ उपचुनाव में दर्ज की जीत
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी