ईरान-इजराइल युद्ध का असर, भारत में ड्राई फ्रूट्स व सेंधा नमक की कीमतें बढ़ी
नई दिल्ली। ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब भारत के थोक बाजारों पर दिख रहा है। सेंधा नमक और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। बीते 15 दिनों में इन उत्पादों के दाम 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। थोक व्यापारियों के मुताबिक सेंधा नमक और ड्राई फ्रूट्स मुख्य रूप से ईरान, इराक और खाड़ी देशों से भारत में आयात होता है। ईरान-इजराइल युद्ध और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण इन देशों से माल की आपूर्ति पर असर पड़ा है, जिससे बाजार में उपलब्धता घट गई और कीमतें बढ़ गईं हैं।
व्यापारियों की मानें तो काजू, बादाम, पिस्ता, खजूर, केसर जैसे उत्पादों की कीमतों में उछाल आया है। वहीं, सेंधा नमक भी महंगा हो गया है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आने वाले उत्पादों के विरोध ने भी स्थिति को और बिगाड़ दिया है। प्रयागराज के व्यापारियों ने बताया कि पाकिस्तान से माल लेना बंद होने के बाद ज्यादातर सामान ईरान और खाड़ी देशों से मंगवाया जा रहा है, लेकिन युद्ध के चलते वहां से भी आपूर्ति पर असर हुआ है। प्रयागराज के एक थोक व्यापारी का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स और सेंधा नमक की कीमतें रोज बदल रही हैं। सप्लाई कम है। एक किलो सेंधा नमक जो पहले 50 रुपए में मिलता था, अब 70-80 रुपए में मिल रहा है। ड्राई फ्रूट्स के तो और भी बुरे हाल हैं। कुछ व्यापारियों ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की बात कही है। एक व्यापारी ने कहा कि हमें भरोसा है कि सरकार इन हालात पर काबू पा लेगी और बाज़ार को स्थिर हो जाएगा।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त