आज शाम होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में शाम तीन बजे शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा उस पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस बार की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। आज के एजेंडे में करीब 20 से 25 प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
किसानों को मुआवजा देने पर हो सकती है चर्चा
बैठक का सबसे अहम मुद्दा चक्रवात तूफान ‘मोंथा’ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा होगा। कृषि विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा, जिसके तहत प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सकती है।
राज्य स्थापना दिवस की तैयारी पर भी मंथन
15 नवंबर को होने वाले झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा होगी। सरकार इस बार स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाने की योजना बना रही है। रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है।
अभियंताओं की पदोन्नति और कैडर प्रबंधन पर निर्णय संभव
लंबे समय से अभियंताओं की पदोन्नति, स्थानांतरण और सेवा शर्तों में एकरूपता लाने की मांग उठ रही थी। आज की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद अभियंताओं के कैडर प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी।
संविदा नियुक्ति और विकास योजनाओं की समीक्षा
बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी होगी
सरकार गठन के एक साल पूरे होने पर राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जा सकती है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में