पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, ईशनिंदा के आरोप में ईसाई शख्स का किया गया…
डेस्क। पाकिस्तान (Pakistan ) में अल्पसंख्यकों (Minorities) की दुर्दशा है। यहां से ईसाई, हिंदू और अहमदियों पर हो रहे अत्याचार (Atrocity) की खबरें लगातार सामने आती रहती है। अब एक बार फिर नेत्रहीन ईसाई शख्स (Christian Man) के साथ जो हुआ है वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (Punjab Province) का है। पाकिस्तान में ईशनिंदा का आरोप साबित होने पर मौत तक की सजा का प्रावधान है। पाकिस्तान के ईशनिंदा जैसे कानून का दुरुपयोग धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने और व्यक्तिगत एवं आर्थिक विवादों को निपटाने के लिए किया जाता रहा है।
पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में 49 साल के नेत्रहीन ईसाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। नदीम मसीह पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का आरोप है और अगर यह आरोप साबित हो जाता है तो उन्हें मौत की सजा हो सकती है। पुलिस अधिकारी मुहम्मद याकूब ने बताया, “मसीह को हाल ही में लाहौर के मॉडल टाउन पार्क से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को एक पार्किंग ठेकेदार ने बताया कि मसीह ने पैगंबर का अपमान किया है।” मसीह पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-सी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके वकील जावेद सहोत्रा ने कहा कि प्राथमिकी में बड़ी विसंगतियां हैं जिन्हें अदालत में चुनौती दी जाएगी और उम्मीद है कि मसीह को जमानत मिल जाएगी।
सहोत्रा ने कहा कि यदि निचली अदालत से मसीह को जमानत नहीं मिलती है तो वह लाहौर उच्च न्यायालय का रुख करेंगे, जो निश्चित रूप से इन तथ्यों को ध्यान में रखेगा। सहोत्रा ने दावा किया कि मसीह, जिसके दाहिने पैर में लोहे की रॉड लगी है, को पुलिस ने हिरासत में प्रताड़ित किया। नदीम मसीह की मां ने कहा कि उनके बेटे को अक्सर एक पार्किंग ठेकेदार और उसके साथियों द्वारा परेशान किया जाता था और उनका मसीह के साथ पैसों को लेकर विवाद था, जिसके कारण उनके खिलाफ ईशनिंदा का आरोप लगाया गया।
ईसी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, विवादित बयान पर कार्रवाई की मांग
पंजाब भाजपा में बदलाव: केवल ढिल्लों नए अध्यक्ष, 2027 चुनाव पर रखेंगे फोकस
Vishwa Hindu Parishad कार्यकर्ताओं ने पकड़ी संदिग्ध बस, 22 लोग हिरासत में
BHU की DNA स्टडी ने प्राचीन सभ्यता और रामसेतु को लेकर उठाए नए सवाल
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: नए हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल
चंद्रयान-2 ने भेजी बड़ी खुशखबरी: चंद्रमा की सतह के नीचे बर्फ मिलने के संकेत
अल्बनीज बोले- PM मोदी की मेजबानी हमारे लिए गर्व, भारत से रिश्ते और मजबूत होंगे
CM बदलने से पहले कर्नाटक का माहौल कैसा? डीके शिवकुमार समर्थकों में दिखा उत्साह
CM बदलने की अटकलों के बीच बड़ा बयान: ‘कल शपथ लेंगे डीके शिवकुमार’