बोगस फर्म के जरिए 2.56 करोड़ का GST घोटाला, दोनों महिलाएं जांच के घेरे में
लखनऊ: दो महिला व्यापारियों पर बोगस फर्म बनाकर 2.56 करोड़ की टैक्स चोरी करने का आरोप है। सहायक आयुक्त खंड-3 राज्य कर संतोष कुमार सिंह ने चौक थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
संतोष कुमार के मुताबिक कुछ समय पहले संगीता मुंदरा और गीता ओरान ने साझेदारी में गोरुपन इंटरप्राइजेज नाम से फर्म खोली थी। जीएसटी विभाग में पंजीकरण के समय दोनों व्यापारियों ने दस्तावेज में फर्म का पता चौक में खुनखुन जी रोड पर दर्शाया था। सहायक आयुक्त ने बताया कि जब उनकी फर्म का निरीक्षण किया तो वह अस्तित्वहीन मिली। पंजीकरण के समय आरोपियों ने जो मोबाइल नंबर दर्ज कराया था, वह भी काम नहीं कर रहा था।
सहायक आयुक्त ने बताया कि आरोपियों ने बोगस फर्म बनाकर 2.56 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी कर ली। मामले की जांच पूरी होने पर उन्होंने चौक पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो अन्य व्यापारियों ने की 1.13 करोड़ की टैक्स चोरी
डिप्टी कमिशनर खड़-3 राज्य कर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने व्यापारी रूपलाल पाटिल और संदीप कुमार पर बोगस फर्म बना कर 1.13 करोड़ की टैक्स चोरी करने के आरोप में चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि दोनों व्यापारियों ने जीएसटी विभाग में साझेदारी में सर्वश्री कश्मीर इंडस्ट्रीज नाम से फर्म का पंजीकरण कराया था। फर्म का संचालन चौक स्थित खुनखुन जी मार्ग पर दिखाया, जो निरीक्षण करने पर अस्तित्वहीन पाई गई। जिसके बाद केस दर्ज कराया गया है।
ITR भरते समय इन 10 गलतियों से रहें सावधान, वरना भारी पड़ सकती है चूक
उर्दू अदब को बड़ा झटका: मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन
ट्रक दुर्घटना में आइसक्रीम विक्रेता की जान गई, सड़क जाम
‘करुप्पु’ को लेकर फिल्ममेकर ने साझा किए दिलचस्प किस्से
प्रशासनिक कारणों से दो दिन के लिए बंद की गई जंगल सफारी
अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान उज्जैन में महिला ने अधिकारियों पर किया लाल मिर्च हमला
सचिन ने वैभव सूर्यवंशी की टाइमिंग और बैट स्पीड की सराहना की
सुरक्षा रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: भारत के लिए चीन-पाकिस्तान सबसे बड़ी चुनौती
गाडरवाड़ा में 1600 MW बिजली यूनिट का भूमिपूजन, पीएम मोदी 6 जून को आगमन करेंगे