इन्दौर: निगम को बड़ा झटका, पोर्टल के लिए डाटा देने से शासन का इनकार
इन्दौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Municipal council) को बड़ा झटका लगा है। निगम द्वारा बनाए जा रहे पोर्टल (portal) के लिए डाटा (data) देने से राज्य सरकार ने इनकार कर दिया है।
अब तक इंदौर नगर निगम भी प्रदेश के अन्य नगर निगम की तरह अपने सारे कामकाज को राज्य सरकार के ई-नगर पालिका पोर्टल से ही चलाता है। यह पोर्टल बार-बार हैंग होने और उसके सर्वर के डाउन होने के कारण नगर निगम को अपने कामकाज में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में नगर निगम द्वारा राज्य सरकार से अनुमति लेकर अपना खुद का पोर्टल बनाने का काम शुरू किया गया। इसके लिए निगम द्वारा ठेका देकर निजी क्षेत्र की एजेंसी को हायर किया गया। इस एजेंसी द्वारा पोर्टल बनाकर तैयार कर लिया गया है। अब इस पोर्टल में नगर निगम के संपत्तिकर, जलकर और अन्य कर का डाटा अपलोड किया जाना है। निगम द्वारा राज्य सरकार से यह डाटा बार-बार मांगा जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से यह डाटा नहीं मिल पा रहा है। कल सोमवार को आयोजित की गई उच्च स्तरीय बैठक में यह मामला प्रमुखता के साथ उठा। जैसे ही इस मामले पर चर्चा शुरू हुई वैसे ही अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे ने सरकार की ओर से डाटा उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि नगर निगम द्वारा जो पोर्टल बनाया गया है वह कितना सुरक्षित है और कितना राज्य सरकार की नीति के अनुरूप है, इस बात का परीक्षण करना आवश्यक है। इस तरह से डाटा देकर नगर निगम को अपना अलग से पोर्टल चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा जानकारी दी गई कि हमने पोर्टल राज्य सरकार की अनुमति के आधार पर ही तैयार किया है। इसी तरह से भोपाल नगर निगम द्वारा भी अपना अलग से पोर्टल बनाकर काम किया जा रहा है। भार्गव द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बावजूद दुबे के रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया। उन्होंने कहा कि इस तरह से हर नगर निगम को अपना पोर्टल बनाकर अपना काम करने की अनुमति दे पाना संभव नहीं है। इस बैठक में आखिरकार तय हुआ कि आने वाले समय में भोपाल में प्रेजेंटेशन रखकर नगर निगम के पोर्टल का प्रदर्शन दुबे के समक्ष किया जाएगा। फिर उनके द्वारा गुण-दोष के आधार पर इस मामले पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही हाल-फिलहाल तो नगर निगम के पोर्टल के आने की संभावना धूमिल हो गई है।
ITR भरते समय इन 10 गलतियों से रहें सावधान, वरना भारी पड़ सकती है चूक
उर्दू अदब को बड़ा झटका: मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन
ट्रक दुर्घटना में आइसक्रीम विक्रेता की जान गई, सड़क जाम
‘करुप्पु’ को लेकर फिल्ममेकर ने साझा किए दिलचस्प किस्से
प्रशासनिक कारणों से दो दिन के लिए बंद की गई जंगल सफारी
अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान उज्जैन में महिला ने अधिकारियों पर किया लाल मिर्च हमला
सचिन ने वैभव सूर्यवंशी की टाइमिंग और बैट स्पीड की सराहना की
सुरक्षा रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: भारत के लिए चीन-पाकिस्तान सबसे बड़ी चुनौती
गाडरवाड़ा में 1600 MW बिजली यूनिट का भूमिपूजन, पीएम मोदी 6 जून को आगमन करेंगे