मोगा में सड़क दुर्घटना: काम से लौटते समय कार ने मार दी टक्कर
फरीदकोट में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव मंडवाला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मोगा जिले के गांव गिल निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो गांव टहिना स्थित एक कोल्ड स्टोर में नौकरी करता था। सोमवार रात ड्यूटी खत्म कर वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह मंडवाला मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और उसे दूर तक घसीटते हुए ले गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और कार सवार एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया।
जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई दर्शन सिंह की शिकायत पर कार चालक गांव चोटियां कलां (जिला फिरोजपुर) निवासी संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
ITR भरते समय इन 10 गलतियों से रहें सावधान, वरना भारी पड़ सकती है चूक
उर्दू अदब को बड़ा झटका: मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन
ट्रक दुर्घटना में आइसक्रीम विक्रेता की जान गई, सड़क जाम
‘करुप्पु’ को लेकर फिल्ममेकर ने साझा किए दिलचस्प किस्से
प्रशासनिक कारणों से दो दिन के लिए बंद की गई जंगल सफारी
अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान उज्जैन में महिला ने अधिकारियों पर किया लाल मिर्च हमला
सचिन ने वैभव सूर्यवंशी की टाइमिंग और बैट स्पीड की सराहना की
सुरक्षा रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: भारत के लिए चीन-पाकिस्तान सबसे बड़ी चुनौती
गाडरवाड़ा में 1600 MW बिजली यूनिट का भूमिपूजन, पीएम मोदी 6 जून को आगमन करेंगे