लुधियाना में सुबह-सुबह कपड़ों की दुकान में लगी आग, आर्थिक क्षति का अनुमान
लुधियाना। गांधी नगर स्थित अकालगढ़ मार्केट के प्रधान मनप्रीत सिंह बंटी की कपड़ों की दो मंजिला दुकान में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग सुबह छह बजे लगी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। मार्केट के सिक्योरिटी गार्ड की गश्त करने के दौरान आग का पता चला।
गार्ड ने तुरंत दुकान के मालिक व गांधी नगर मार्केट के अन्य दुकानदारों को जानकारी दी। उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि, तब तक दुकान में रखा सामान राख हो गया था। बता दें कि मनप्रीत सिंह क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल के चाचा ससुर हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, वैसे शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।
गांधी नगर मार्केट में गलियां बहुत संकरी हैं, ऐसे में आगजनी की घटना में यहां पर आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्केट के दुकानदार अनुज बहल ने बताया कि सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने समय रहते सूचना दे दी। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों को भी नुकसान हो सकता था।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव