वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान ने निकाला गुस्सा, महिला टीम के कोच की छुट्टी
नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भारत को महिला विश्वकप 2025 की ऐतिहासिक जीत शायद रास नहीं आई है, इसलिए उसने अपनी महिला टीम के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने महिला टीम के कोच मोहम्मद वसीम को पद से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए महिला विश्वकप में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई थी और आखिरी स्थान पर रहकर अभियान समाप्त किया।
आखिरी स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान
पाकिस्तान ने इस साल अप्रैल में लाहौर में हुए क्वालिफायर्स में शीर्ष पर रहते हुए महिला विश्वकप के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि, टूर्नामेंट में फातिमा सना के नेतृत्व में टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। कोलंबो में खेले सात मुकाबलो में में टीम एक भी मैच जीत नहीं सकी और आखिरी स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया। सात में से पाकिस्तान को चार मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा जबकि तीन मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए।
नहीं बढ़ाया जाएगा वसीम का कार्यकाल
पीसीबी ने कहा कि वसीम का अनुबंध विश्व कप के साथ ही समाप्त हो गया था और बोर्ड ने इसे आगे न बढ़ाने और इसके बजाय एक नया मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। बता दें कि, पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम, जो पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं, उन्हें पिछले साल मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान की टीम एशिया कप सेमीफाइनल हार गई और फिर इस वर्ष के शुरू में टी20 विश्व कप के लीग चरण में बाहर हो गई थी।
बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर कई सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शेर शावकों की मौत से मचा हड़कंप, गिर में संक्रमण का खतरा बढ़ा
भूपेश बघेल बोले- जनता महंगाई से परेशान, पर्ची से कम करा दें पेट्रोल-डीजल के दाम
काकोली घोष का बड़ा आरोप: कल्याण बनर्जी पर दुर्व्यवहार का मामला लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा
सोनम रघुवंशी को मिली राहत पर संकट! जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
गर्मियों में स्कूल टिफिन के लिए हल्के और पौष्टिक खाने की लिस्ट
बकरीद की पूर्व संध्या पर मुंबई में विवाद, BMC के फैसले से बढ़ा तनाव
दुर्गाडी किला विवाद फिर उभरा, बकरीद पर तनाव से Kalyan में माहौल संवेदनशील
सोयाबीन का इस्तेमाल बायोफ्यूल में बढ़ा, वैश्विक आपूर्ति पर असर
ITR भरते समय इन 10 गलतियों से रहें सावधान, वरना भारी पड़ सकती है चूक