Kiara–Sidharth ने बेटी का नाम रखा Saraayah, जानें इसका खास मतलब
मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. बेटी के जन्म के बाद से ही, यह जोड़ी लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई थी. फैंस बेसब्री से बच्ची के नाम इंताजार कर रहे थे और अब यह उत्सुकता खत्म हो गई है. कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट कर बेटी के नाम का ऐलान कर दिया है।
क्या है इस नाम का मतलब?
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नाम ‘सारायाह मल्होत्रा’ (Saraayah Malhotra) रखा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें दोनों बच्चे के पैर पकड़े हुए हैं. इस पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन दिया, हमारी प्रार्थनाओं से, “हमारी बाहों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी- सारायाह मल्होत्रा” यह नाम जितना सुनने में प्यारा है, उतना ही गहरा इसका अर्थ भी है. ‘सारायाह’ नाम का मतलब है—’God’s Princess’. यह एक हिब्रु शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है. यह नाम न केवल पारंपरिक सुंदरता को दर्शाता है, बल्कि इसमें आधुनिकता की भी झलक दिखती है. बता दें कि सिध्दार्थ और कियारा की बेटी का जन्म 16 जुलाई 2025 को हुआ था।
फैंस में खुशी की लहर
सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही, कपल के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. कमेंट सेक्शन में लोग लगातार इस खूबसूरत नाम की तारीफ कर रहे हैं और ‘ईश्वर की राजकुमारी’ को अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में