रतलाम में छात्र का खौफनाक कदम, परिजनों को बुलाने पर तीसरी मंजिल से कूद गया
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में आठवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. स्टूडेंट क्लासरूम में मोबाइल चला रहा था. जब छात्र को रोका गया और स्कूल मैनेजमेंट ने परिजनों को बुलाया तो तीसरी मंजिल से कूद गया. छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रतलाम के बोधि इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल में मोबाइल लेकर आया था. उससे कहा गया कि स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं है. इसे लेकर स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छात्र को डांटकर समझाया गया और परिजनों को बुलाकर जानकारी दी गई. तभी नाराज छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल की तरफ सीढ़ियों पर दौड़ लगा दी. तीसरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी. स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना घटना कैद हो गई. छात्र के इस कदम से स्कूल और रतलाम प्रशासन में हड़कंप मच गया।
छात्र के दोनों पैर में फ्रैक्चर
घटनास्थल पर पहुंचकर रतलाम शहर एसडीएम आर्ची हरित ने जायजा लिया और मामले की जानकारी ली. वहीं, रतलाम एसडीएम ने बताया कि आठवीं कक्षा का छात्र 2 दिन पहले मोबाइल लेकर आया था जबकि स्कूल में मोबाइल लाना नियम के खिलाफ है. इसी बात को लेकर स्कूल प्रिंसिपल द्वारा छात्र को ऑफिस में बुलाकर समझाया गया और डांट लगाई. इसके साथ ही परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी दी गई. जिससे नाराज छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. छात्र को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे में छात्र के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए. सिर और चेहरे पर भी चोट लगी है. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. छात्र के पिता सरकारी डॉक्टर और मां पटवारी हैं।
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार
क्या बंगाल बन रहा ‘बांग्लादेश’? घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP की चुनौती ममता के सामने
ईरान युद्ध के बीच तेल बाजार में उछाल, ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर पार