बरही में कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत से हड़कंप, अगर इस रूट से गुजरना है तो पहले पढ़ लें ये खबर
Barhi Accident: झारखंड के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह गांगटाही पुल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के कुल्टी इलाके से आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। कार में कुल 10 लोग सवार थे।
मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। जिनकी पहचान पूनम देवी (पति: श्रीनाथ यादव), जय भगवान यादव (पिता: श्रीनाथ यादव) और अंशिका कुमारी के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में ज्योति कुमारी (24), शुभम यादव (6), अभिराज यादव (10), मृत्युंजय यादव (8), धर्मेंद्र यादव (35) और कौशल्या देवी शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, Barhi Accident का कारण कार चालक को झपकी आ जाना बताया गया है। अचानक आई झपकी के बाद वाहन अनियंत्रित हुआ और तेज रफ्तार में सीधे डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही SDPO अजीत कुमार विमल और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। SDPO ने पुष्टि की कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। सभी घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
सिक्किम में बर्फबारी और भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे; 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी में बिजली गिरने से 15 की मौत
वाराणसी में अप्रैल में प्री-मानसून जैसा मौसम, बेमौसम बारिश से बदला मिजाज
पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी कार को मारी टक्कर, 4 की मौत
Yogi Adityanath आजमगढ़ दौरे पर, दुग्ध अवशीतन केंद्र का करेंगे लोकार्पण
‘ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी’—राघव चड्ढा का नया वीडियो, पार्लियामेंट स्पीच फिर वायरल
CM हाउस के बाद यहां लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, अब भारतीय कालगणना से चलेगा समय
तेल-गैस के बाद अब अमोनिया संकट, 7200 का सिलेंडर 15 हजार में बिक रहा
दिल्ली-मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन: जैश-ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, कार बम से हमले की साजिश नाकाम