बड़ी डिजिटल डकैती : कोयला कारोबारी से 1.45 करोड़ की ठगी, मुनाफे के लालच में ऐसे डूबी उम्रभर की कमाई
Surguja: सरगुजा के कोयला कारोबारी से 1.45 करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है. कोयला कारोबारी को रायपुर के व्यवसायियों ने एग्रीकल्चर कमोडिटी की ट्रेडिंग में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया. जब कोयला कारोबारी इसके लिए तैयार नहीं हुए तो उन्होंने उधार में रुपए मांगे. डेढ़ साल बाद भी कारोबारियों ने पैसे नहीं लौटाए। मामले में कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है.
एग्री कमोडिटी ट्रेडिंग में मुनाफे का दिया झांसा
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी कोयला कारोबारी बिजेंद्र गुप्ता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरेजपारा के ट्रांसपोर्टर शनि गोयल के माध्यम से उनका परिचय रायपुर के थोक गल्ला कारोबारी हेमंत कुमार जैन से हुआ था. वे रायपुर में भिक्षु ट्रेडर्स के नाम से थोक में गल्ला का कारोबार करता है. बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि हेमंत कुमार जैन, उसकी पत्नी कविता जैन और साले नवदीप दलाल तीनों मिलकर भिक्षु ट्रेडर्स के नाम से कारोबार करते हैं.
फिर 1.45 करोड़ की कर ली ठगी
हेमंत जैन की पत्नी कविता जैन और उसका साला नवदीप दलाल भी फोन करते थे. उन्होंने चना और हल्दी के खरीदी में पूंजी लगाने पर अच्छा लाभ मिलने का झांसा दिया. बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें एग्रीकल्चर कमोडिटी में ट्रेडिंग का ज्ञान नहीं था, इस कारण उन्होंने पैसे लगाने से साफ इनकार कर दिया तो तीनों ने फोन कर कहा कि वे पैसे उधार में दे दें. वे 6 माह बाद एक प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ रकम लौटा देंगे. व्यापारियों के झांसे में आकर बिजेंद्र गुप्ता ने अपने और पत्नी के बैंक खाते से फर्म भिक्षु ट्रेडर्स के एचडीएफसी बैंक के खाते में 3 अप्रैल और 4 अप्रैल 2024 को कुल 1 करोड़ 45 लाख 23,000 रुपये RTGS के माध्यम से भेजा.
पुलिस ने दर्ज की FIR
बिजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने भिक्षु ट्रेडर्स के संचालक हेमंत जैन, उसकी पत्नी कविता जैन और उसके साले नवदीप दलाल के खिलाफ धारा 420, 34 का अपराध दर्ज किया है. कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए
अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई
सिर्फ अनाज उगाने से नहीं बढ़ेगी आय, खेती में बदलाव जरूरी
पाटन में प्रॉपर्टी विवाद बना हिंसक, गोलीबारी में अधेड़ पर जानलेवा हमला