मुंबई: जैसे-जैसे नगर निगम चुनावों की सरगर्मी बढ़ रही है, वार्ड क्रमांक 61 में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, वंचित बहुजन अघाड़ी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) और राष्ट्रीय समाज पक्ष के संयुक्त गठबंधन की उम्मीदवार दिव्या अवनीश सिंह ने अपने व्यापक घोषणापत्र और जमीनी पकड़ से विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है।

​राजनीतिक विशेषज्ञों और हालिया ग्राउंड सर्वे के अनुसार, इस वार्ड में मुकाबला अब एकतरफा होता नजर आ रहा है। जनता के बीच दिव्या सिंह की बढ़ती लोकप्रियता ने इस सीट को कांग्रेस गठबंधन के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में से एक बना दिया है।

​दिव्या अवनीश सिंह ने 'खोखले वादों' के बजाय 'ठोस समाधान' पर ध्यान केंद्रित किया है। उनके चुनावी एजेंडे के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर प्रहार: BMC बजट में जवाबदेही तय करना तथा इसमें पारदर्शिता लाना।
  • बुनियादी ढांचा (गड्ढा मुक्त सड़कें): वार्ड में ट्रैफिक और खराब सड़कों की समस्या को हल करने के लिए कंक्रीटीकरण और टिकाऊ निर्माण का वादा। साथ ही, सुचारू यातायात के लिए "ट्रैफिक मित्र" टीम का गठन किया जाएगा।
  • जल प्रबंधन: पुरानी पाइपलाइनों का नवीनीकरण और 'रेन वॉटर हार्वेस्टिंग' के जरिए पानी की कटौती को पूरी तरह समाप्त करने का रोडमैप तैयार है।
  • सुरक्षा और आधुनिक तकनीक: महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरे वार्ड में CCTV नेटवर्क का विस्तार और पुलिस-नागरिक समन्वय को मजबूत करना।

​दिव्या सिंह का विज़न केवल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक उत्थान पर भी केंद्रित हैं:

  1. स्किल डेवलपमेंट: नगर निगम स्कूलों में आधुनिक तकनीक और कौशल विकास केंद्रों की स्थापना का प्रावधान।
  2. मेधावी छात्र: होनहार छात्रों को प्रोत्साहन और (शिक्षा का अधिकार) के तहत प्रमुख स्कूलों में उनका दाखिला सुनिश्चित करना।
  3. स्वास्थ्य और पोषण: गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना।
  4. बेटी सुरक्षा: बेटियों की सुरक्षा के लिए विशेष टीम का गठन और उन्हें आत्मरक्षा एवं जागरूक बनाने प्रयास करना।

​वार्ड में चल रही SRA (झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्राधिकरण) परियोजनाओं का विस्तृत सर्वे कर रहवासियों को विकासकों द्वारा दी जा रही परेशानियों का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही, गंदगी से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए 'डीप क्लीनिंग ड्राइव' के माध्यम से फंड का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता की राय:

"वार्ड 61 की जनता अब बुनियादी सुविधाओं और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मांग कर रही है। दिव्या अवनीश सिंह का बहुआयामी दृष्टिकोण और विभिन्न दलों का समर्थन उन्हें एक बेहद मजबूत उम्मीदवार बनाता है। ग्राउंड सर्वे बताते हैं कि यह चुनाव अब एकतरफा मोड़ ले चुका है।"

चर्चा है कि इस बार वार्ड 61 की जनता बदलाव के मूड में है। दिव्या अवनीश सिंह के पक्ष में उमड़ता जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि इस वार्ड में कांग्रेस और गठबंधन सहयोगियों का पलड़ा भारी है।