इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। लेकिन, शनिवार दोपहर कुछ ऐसा हुआ जिससे स्पष्ट मैसेज मिल गया कि जल्द से जल्द वह इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। दोपहर एक अणे मार्ग स्थिति मुख्यमंत्री आवास से ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सामान बाहर निकलने लगे। इसे सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले पहुंचाया जा रहा है। हालांकि इस बंगले का इस्तेमाल अब तक सीएम नीतीश कुमार ही कर रहे थे। सीएम ऑफिस के रूप में इस बंगले का उपयोग किया जा रहा था। अब सीएम हाउस छोड़ने के बाद यही बंगला नीतीश कुमार का नया ठिकाना बनेगा।
2014 के बाद मुख्यमंत्री आवास छोड़ने की तैयारी में नीतीश कुमार
2014 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को बिहार का मुखिया बना दिया था तब उन्होंने अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस छोड़ दिया था। उस वक्त भी उन्होंने अपना नया ठिकाना सात सकुर्लर रोड को ही बनाया था। अब करीब 12 साल बाद नीतीश कुमार वापस यहीं आ रहे हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बंगले को पिछले कुछ दिनों से दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद निरीक्षण करने आए थे। बताया जा हा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ही देखरेख में इस बंगले को बनवाया था।
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
पंजाब में नाबालिगों की ड्राइविंग पर सख्ती, अब माता-पिता पर होगी कार्रवाई
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन