साल 2024 में 6.85 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
वाराणसी । श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के कॉरिडोर लोकार्पण के बाद से बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2024 में करीब 6.85 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। ये आंकड़ा पिछले साल से करीब 35.5 लाख ज्यादा है। इस तरह औसतन हर महीने करीब 51 लाख श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचे। जबकि प्रतिदिन 1.75 लाख भक्तों ने दर्शन किए।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने साल 2024 में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के आंकड़े जारी किए हैं। न्यास के अनुसार श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या 2022 में रही। जबकि इस साल 2024 में एक जनवरी से 30 दिसंबर तक छह करोड़ 85 लाख छह हजार 64 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जो पिछले साल से 35.45 लाख ज्यादा हैं। 2023 में श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच करोड़ 73 लाख 10 हजार 104 था। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या 2022 में रही। 2022 में श्रद्धालुओं की संख्या 7.11 करोड़ लाख 47 हजार 210 श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक करीब 19 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट