किसने की रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग? लॉरेंस बिश्नोई गैंग बोला- अगली गोली सीने में लगेगी!
मुंबई के जुहू इलाके में रविवार की सुबह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास "शेट्टी टॉवर" के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बिल्डिंग पर कम से कम 4 से 5 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। रोहित शेट्टी उस समय घर के भीतर ही मौजूद थे।
फायरिंग के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट में सीधे तौर पर रोहित शेट्टी और बॉलीवुड को चेतावनी दी गई है।
पोस्ट में लिखा है, "हमने उसे कई बार हमारे काम में दखल न देने के लिए मैसेज किया था, लेकिन वह नहीं समझा। यह सिर्फ एक छोटा ट्रेलर है। अगर वह नहीं माना तो अगली गोलियां घर के बाहर नहीं, बल्कि उसके बेडरूम के अंदर उसके सीने में होंगी।" पोस्ट में आगे बाबा सिद्दीकी की हत्या का हवाला देते हुए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सुधर जाने की धमकी दी गई है।
मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इस हमले को बेहद गंभीरता से लिया है। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने पुणे से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। बैलिस्टिक और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। बिल्डिंग के एक बालकनी पैनल पर भी गोलियों के निशान मिले हैं।
यह घटना 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग और बाबा सिद्दीकी की हत्या की याद दिलाती है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बिश्नोई गैंग के काम में दखल देने वाले दावे का क्या मतलब है। फिलहाल, कई बड़े फिल्मी सितारों की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और जुहू इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में