सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग के साथ लंबे समय तक चले सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष तीन फरार हैं। फरार आरोपियों में कुछ प्रभावशाली व्यक्ति भी शामिल बताए जा रहे हैं।
मामला महिला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने 30 जनवरी को अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक छह आरोपियों ने उसके साथ अलग-अलग समय पर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता नाबालिग होने के बावजूद आरोपियों को इसकी जानकारी थी।
आरोपियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में नौकरी दिलाने का लालच देकर पीड़िता का शोषण किया। 14 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ यह सिलसिला कई वर्षों तक जारी रहा। कई बार सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं भी हुईं। नौकरी नहीं लगने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। लंबे समय तक चले इस अपराध से वह मानसिक व शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
मार्च में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ चार साल के निचले स्तर पर, फिर भी रोजगार में बढ़त
घर पर बनाएं बाजार जैसा सांभर मसाला, स्वाद रहेगा लाजवाब
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा