मीरा-भायंदर की मेयर चुनी गईं डिंपल मेहता, अमराठी होने पर मच रहा बवाल!
बता दें कि मीरा-भायंदर नगर निगम में महापौर पद को लेकर चुनाव से पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया था. मराठी एकीकरण समिति ने यह मुद्दा उठाया कि शहर को केवल मराठी महापौर ही स्वीकार्य है, लेकिन बीजेपी ने इस विरोध को दरकिनार करते हुए चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई.
आवेदन वापसी की अवधि में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया. मतदान के दौरान बीजेपी के 78 पार्षदों और 1 निर्दलीय पार्षद ने डिंपल मेहता के पक्ष में हाथ उठाया. इस तरह कुल 79 मतों के साथ डिंपल मेहता को महापौर चुने जाने का निर्णय हुआ. इस प्रक्रिया के दौरान नगर निगम सदन में विरोध और समर्थन, दोनों की तस्वीर साफ दिखाई दी.
महापौर के साथ-साथ उप महापौर पद के लिए भी मतदान कराया गया. बीजेपी के ध्रुवकिशोर पाटिल को इस पद के लिए कुल 79 वोट प्राप्त हुए और उन्हें मीरा-भायंदर नगर निगम का उप महापौर नियुक्त किया गया.
डिंपल मेहता के अमराठी महापौर बनने की संभावना के साथ ही शहर की राजनीति में नया विवादउभर आया. मराठी एकीकरण समिति ने MNS के साथ। मिलकर नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और केवल मराठी महापौर की मांग दोहराई.
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव