होली पर प्रदेश में नहीं कटेगी बिजली, निजीकरण के विरोध में आज रणनीति बैठक
लखनऊ|विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की 26 फरवरी को होने वाले बैठक में बिजली कर्मियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने व उत्पीड़न के विरोध में रणनीति तैयार की जाएगी। समिति ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे लखनऊ सहित कुछ चुनिंदा शहरों को फ्रेंचाइजी मॉडल पर देने की योजना है ताकि निजी क्षेत्र के लिए पूर्वांचल व दक्षिणांचल निगमों के निजीकरण की प्रक्रिया सुगम बने। पदाधिकारियों ने कहा, जिन शहरों को फ्रेंचाइजी मॉडल पर देने की तैयारी है, वहां पहले ही वर्टिकल व्यवस्था लागू कर हजारों संविदा कर्मियों को हटाया जा चुका है। नियमित कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। राजधानी में लेसा में कल बड़े पैमाने पर बिजली कर्मियों के निलंबन और ट्रांसफर का उद्देश्य केवल भय का वातावरण बनाना है।
होली तक नहीं बंद होगी बिजली आपूर्ति
राजधानी में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। यह फैसला होली पर्व को ध्यान में रखते हुए हुआ है। बहुत जरूरी होने पर सुधार कार्य के लिए उच्च अफसरों से अनुमति लेकर आपूर्ति बंद की जाएगी। बिजली बंद किए जाने से बाजार और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों पर अधिकारियों त्योहार तक के लिए यह निर्णय लिया है। इसके तहत गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र के इलाकों में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिन सुधार कार्य के कारण सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार कुछ समय के लिए बिजली बंद की जो योजना बनी भी, उसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया है, क्योंकि विपिनखंड उपकेंद्र इलाके में आईएएस व जन प्रतिनिधियों के आवास हैं।
इन इलाकों में रहेगा आंशिक संकट
शहर के कुछ इलाकों में मेंटेनेंस कराए जाने के कारण बृहस्पतिवार को कुछ जगह बिजली बंद रहेगी, मगर उपभोक्ताओं पर इसका आंशिक असर होगा। एक्सईएन जय प्रकाश ने बताया कि होली पर अतिरिक्त स्रोत की बिजली का इंतजाम करने के लिए बृहस्पतिवार को गऊघाट उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के सिस्टम पर काम करने के लिए सज्जादबाग, काशी विहार, मल्लाहीटोला, दौलतगंज की बिजली सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार कपूरथला उपकेंद्र के एलडीए मार्केट के आसपास दोपहर 12 बजे से कुछ देर के लिए बिजली बंद की जाएगी।
दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, मुंबई से संदिग्ध हमाज सिद्दीकी गिरफ्तार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
Madhya Pradesh में बसों में पैनिक बटन और VLTD अनिवार्य, नहीं लगाने पर परमिट रद्द
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त, लाडली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये
भोपाल के बड़ा तालाब पर बुलडोजर एक्शन: अवैध निर्माण हटाने का महा अभियान शुरू
10 साल के Ayush ने मलखंभ में रचा इतिहास
फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा