रीवा में फिर पोस्टर वॉर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र और अनिल अंबानी से पूछा 40 हजार करोड़ का सवाल
रीवा : बीजेपी नेता के बाद अब कांग्रेस नेता ने पोस्टर का जवाब पोस्टर से देकर पोस्टर वॉर पर पलटवार किया है. कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू ने पोस्टर के जरिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सहित अनिल अंबानी पर जोरदार हमला किया है. शहर के जय स्तंभ में लगाए गए पोस्टर में लिखा गया कि, "40 हजार करोड़ का सवाल" सोइ जनता जागेगी हर लूट का हिसाब मांगेगी. अब सवाल पूछेगा भारत. मोदी जी से अनिल अंबानी से. राहुल गांधी ने जो कहा था वह सच साबित हुआ." कांग्रेस नेता के इस पोस्टर वॉर से बीजेपी भी कहा चुप रहने वाली थी. बीजेपी विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस नेता का पोस्टर वॉर केंद्र सरकार को घेरा
केंद्र सरकार और अनिल अंबानी पर किए गए पोस्टर वॉर को लेकर कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि, "अनिल अंबानी ने बैंक के साथ धोखा किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुरू से ही कहते आए हैं कि, अंबानी और अडानी ग्रुप देश की जनता के साथ धोखा कर रहा है. इसके लिए अडानी और अंबानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा संरक्षण प्राप्त है. हाल ही में भोपाल में 24 अगस्त को अनिल अंबानी का नाम लेकर साफ कहा गया कि, एपस्टीन फाइल में उनका नाम है. आज देश के सभी बड़े अखबारों में खबरें प्रकाशित भी हुई हैं कि अनिल अंबानी के घर को ED ने कुर्क कर लिया है.''
40 हजार करोड़ किसके, सच साबित हुई राहुल गांधी की बात
कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू ने आगे कहा कि, "यह सब साफ-साफ दर्शाता है कि, 40 हजार करोड़ किसके हैं, आम जनमानस और जनता के हैं. देश की जनता के साथ धोखा हुआ है. जनता के साथ लूट हुई है. राहुल गांधी की बात सच साबित हुई. राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से जनता के बीच जाकर यह कहते आ रहे थे कि, अडानी और अंबानी ने देश को बेच दिया है और धीरे-धीरे यह सच जनता के बीच समाचार पत्रों के माध्यम से आने लगा. ED ने बैंक के कहने पर कार्रवाई की.''
भाजपा का रूप लोकतंत्र के अंदर बहरुपिया
गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि, ''इसको लेकर बैंक जब ED के शरण में गया और कहा गया यह बैंक और जनता के पैसों को खत्म कर रहें हैं, इस पर हमारी जवाबदेही होगी. बैंक वालों ने अपनी साख बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि अब सब्र का बांध टूट रहा है 40 हजार करोड़ जनता के हैं इसे वापस चाहिए नहीं तो जनता घर में घुसकर बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों को मारेगी. अनिल अंबानी पर हुई कार्रवाई पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब हुई. भारतीय जनता पार्टी का जो रूप है वह लोकतंत्र के अंदर बहरुपिया है कोयले के ढेर में कौए घुस आएं है और गन्ने के खेत में बेसरम उग आएं हैं. अब इंसानियत के जगह लोकतंत्र में भाजपा के सांसद घुस आएं हैं.''
बीजेपी विधायक ने किया तीखा प्रहार, कांग्रेस नेता को घेरा
कांग्रेस नेता के द्वारा लगाए गए पोस्टर वॉर का जवाब मनगवां के बीजेपी विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने तीखे प्रहार से दिया है. विधायक का कहना है कि, ''उनकी बातों में अगर इतनी सच्चाई है तो अपनी बातों को लेकर वह जनता के बीच में जाएं या तो कोर्ट मे जाएं. इसमें सांझ को आंच क्या. वर्तमान में जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्त्व में पूरी तरह से खुशहाल है. लाड़ली बहने खुश हैं, छात्र छात्राएं खुश हैं. इतना अच्छा बजट आया है जो किसान, युवाओं सब के लिए कारगर साबित हो रहा है.''
कांग्रेस और कमलनाथ को गुरमीत मंगू ने डुबोया: बीजेपी
विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने आगे कहा कि, ''कांग्रेस नेता यह 40 हजार करोड़ का हिसाब जनता के बीच जाकर मांगे. अगर जनता जवाब न दे तो कोर्ट में जाएं. यही हिसाब मांग-मांग कर जनता ने कांग्रेस पार्टी को सड़क पर ला दिया. ये वही गुरमीत सिंह मंगू हैं जिनकी वजह से कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ दोनों डूबे हैं. कमलनाथ जिन्होंने पार्टी को प्राइवेट कंपनी की तरह चलाया. उन्होंने ही इन्हें जिला अध्यक्ष बनाया था. इनके जिला अध्यक्ष रहते रीवा में कांग्रेस का क्या हाल हुआ यह तो सभी को पता है.''
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में