खाद की किल्लत, कालाबाजारी और बीज में धांधली से स्पष्ट हो गया कि बिहार में लुट वाली सरकार चल रही है- एजाज अहमद
पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में सरकार किस तरह से चल रही है यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है ये उसी तरह से है कि किसी की टोपी किसी का सर ? सत्ता की कवायद में मलाई के लिए लड़ाई चल रही है जिसके कारण बिहार के किसान और मजदूर के साथ आमजन बेहाल है और उनके प्रति सरकार का कोई सोच नहीं है। इन्होंने आगे कहा कि बिहार में सत्ता के मद में सत्तारूढ़ दल के नेता जनता के हितों और बिहार के विकास के कार्यों को छोड़कर सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी में लगे हैं और इस बात में लगे हुए है कि किसी भी तरह से मोदी और अमित शाह खुश हो जाए, जिससे कि उनकी राजनीतिक आभा बनी रहे। एजाज ने आगे कहा कि बिहार के कृषि मंत्री भी अपने विभाग का काम छोड़कर इन दोनों नेताओं को खुश करने की राजनीति में बड़ी-बड़ी बातें कह रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि बिहार में खाद की किल्लत और कालाबाजारी हो रही है। और अब बीज में भी धांधली की बातें सामने आ रही है सरकार में बैठे हुए मंत्री किसानों के हित में कोई कार्य नहीं कर रहे हैं ऐसा लगता है कि किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है और यह अपने राजनीतिक गोटी सेट करने में लगे हुए हैं। इन्होंने ने आगे कहा कि देश के सबसे गरीब राज्य बिहार के गरीब, किसानों और मजदूरों को लूटने और उनके बच्चों का वर्तमान और भविष्य निगलने मे लगी हुई एनडीए सरकार अपने नकारापन कार्यों से बिहार की जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है और सत्ता और स्वार्थ के लिए बिहार के मंत्रियों में इस बात की होड़ है की कैसे गुजराती लॉबी को ठीक रखा जाए जिससे कि उनका भला हो जाए उसका राजनीतिक लाभ मिल जाए, क्योंकि अभी बिहार में कुर्सी कुर्सी का खेल चल रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश