झाझा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव
झाझा। जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूबांक मोहल्ले में रविवार देर रात एक 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बाबूबांक निवासी विजय कुमार चौधरी की पत्नी जूही कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।
दूध की दुकान चलाते हैं मृतका के पति
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के पति विजय कुमार चौधरी झाझा दुर्गा मंदिर के समीप दूध की दुकान चलाते हैं। रविवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई है। यह देख वह घबरा गए और तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर बुलाई गई एफएसएल की टीम
घटना की सूचना मिलते ही झाझा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि दोनों की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो छोटे बेटे हैं। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रही इंतजार
झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है।घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी