65 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां 45 साल के शख्स ने अपनी ही 65 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी. क्योंकि गर्लफ्रेंड ने उससे शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है.
मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के बरई गांव का है. पुलिस ने बताया- 65 साल की सावरी देवी 25 मई को अपने घर में मृत पाई गई थीं. उनके गले पर कपड़े का एक टुकड़ा बंधा हुआ था और कपड़े अस्त-व्यस्त थे.
पुलिस ने गहन जांच के बाद उसी गांव के दिनेश कुमार सेन को मंगलवार को बसुहार मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया- पूछताछ के दौरान दिनेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि सावरी देवी के कोई संतान नहीं थी. शादी के 6-7 साल बाद ही उसके पति ने उसे छोड़ दिया था. एएसपी ने बताया कि वह अपने ससुराल में अलग मिट्टी के घर में अकेली रहती थीं.
अफेयर के बाद बने शारीरिक संबंध
दिनेश उन्हें दूध और दूसरी जरूरी चीजें पहुंचाता था. समय के साथ दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ. फिर उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए. दिनेश ने पुलिस को बताया- मैं और सावरी देवी अक्सर रात में फोन पर बात करते थे. कभी-कभी देर रात मैं उसके घर भी जाता था. 23 मई की रात करीब 10 बजे वह उससे फोन पर बात करने के बाद उसके घर गया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा. लेकिन सावरी देवी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर मना कर दिया. मुझे लगा वो बहाना बना रही है.
‘संबंध बनाने के लिए मना कर रही थी’
आरोपी दिनेश ने बताया- मैं उस दिन उसके साथ संबंध बनाना चाहता था. उसके मना करने पर भी मैं उससे जबरदस्ती करने लगा. लेकिन उसने मुझे धक्का दे दिया. गुस्से में आकर फिर मैंने कपड़े के टुकड़े से उसका गला घोंट दिया. वहीं, गिरफ्तारी के डर से दिनेश ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे अपने घर के पास नाले में फेंक दिया. उसके कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने सावरी देवी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिनेश को कोर्ट में पेश किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया.
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह