पशु व्यापारी से मारपीट कर छीने 70 हजार रुपये
हरियाणा। जींद के गांव कालवन में एक पशु व्यापारी के साथ मारपीट कर दो लोगो ने 70 हजार रुपये छीन लिए। इतना ही नहीं आरोपी उसे रेलवे लाइन से बांधकर फरार हो गए। किसी तरह पशु व्यापारी ने अपने आपको मुक्त करवाया और पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।धमतान साहिब पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के कैराना निवासी नौशाद ने बताया कि वह काफी समय से उचाना में पुलिस थाना के पास पशु डेयरी चलाता है। वह यहां पर पशुओं को बेचता है। आसपास के गांवों से वह पशु खरीदता है और यहां पर आकर अन्य लोगों के बेच देता है। उसके यहां पशु खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश से भी पशु व्यापारी आते हैं।
28 फरवरी शाम को वह कालवन गांव में पशुओं को खरीदने के लिए गया हुआ था। उसने आसपास के लोगों से भी पशु खरीदने के बारे में पूछा। शाम को वह गांव के बस अड्डे के आसपास था। यहां बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उससे पशु बेचने के बारे में कहा। नौशाद को दोनों आरोपी पास ही एक प्लाट में ले गए और कहां कि वहां पर उनकी भैंस बंधी हुई है।इसके बाद आरोपी उसे दूसरी जगह भैंस दिखाने के बहाने नरवाना-टोहाना रेलवे लाइन के पास ले गए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी जेब से 70 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद उसे रेलवे लाइन से बांधकर फरार हो गए। वह किसी तरह से अपने आपको मुक्त करवाकर यहां पहुंचा है। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट