AB de Villiers अपनी ही टीम और बोर्ड पर भड़के
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऐलान के बाद से ही विवाद हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि टीम चयन में अश्वेत लोगों को शामिल करने के जो नियम हैं उनका पालन नहीं किया गया है। साउथ अफ्रीका के खेल मंत्री और आईसीसी के मुखिया जो क्रिकेट साउथ अफ्रीका के हेड भी रह चुके हैं, दोनों ने इस पर हाल ही में टीम की आलोचना की थी। विवाद लगातार बढ़ ही रहा है और इस बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने बड़ी बात कह दी है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने जो टीम चुनी हैं उसमें सिर्फ एक ही अश्वेत अफ्रीकन समुदाय का खिलाड़ी है और वो हैं कगिसो रबाडा। साउथ अफ्रीका की पॉलिसी है कि सीजन में प्लेइंग-11 में छह अश्वेत खिलाड़ियों को चुनना चाहिए जिसमें से कम से कम दो अश्वेत अफ्रीकन समुदाय के होने चाहिए।
ये शर्म की बात
डिविलियर्स ने कहा कि वह इस स्थिति में सिर्फ एक दर्शक हैं, इस बात से खुश हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़े टूर्नामेंट से पहले इस तरह के विवादों में घिरना शर्म की बात है। डिविलियर्स ने कहा, "ये शर्म की बात है कि टूर्नामेंट में जाते समय में हमारा फोकस इस पर है। ये नया नहीं है, लेकिन ये शर्म की बात है।"
उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप से पहले टीम के सेलेक्शन को लेकर साउथ अफ्रीका में हमेशा की तरह विवादित पल चल रहे हैं। किस्मत से मैं वहां नहीं हूं और मैं सिर्फ एक दर्शक हूं।"
इस बात से ना खुश
लुंगी एंगिडी को टीम में जगह नहीं मिली है। वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं। डिविलयर्स ने कहा कि वह एंगिडी को टीम में शामिल न किए जाने को लेकर दुखी हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये अच्छी टीम है। लुंगी टीम में नहीं है ये शर्म की बात है। वह अपनी फॉर्म खो बैठे, उनको चोटें भी लग गईं। नहीं तो वह टीम में होते।"
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस