अहमदाबाद में अदाणी ने परिवार संग डाला वोट
अहमदाबाद। उद्योगपति गौतम अदाणी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग के बाद गौतम अदाणी ने देश के नागरिकों से अपील वोटिंग करने की अपील की। मीडिया से बातचीत करते हुए गौतम अदाणी ने कहा,"आज लोकतंत्र का त्योहार है और मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और वोट करें। भारत आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।"
पीएम मोदी ने डाला वोट
वहीं, आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। जिस बूथ पर पीएम मोदी ने मताधिकार का प्रयोग किया वो गांधीनगर सीट के अंतर्गत आता है। यहां से अमित शाह भाजपा उम्मीदवार हैं। जब पीएम मोदी वोटिंग करने पहुंचे तो उनके साथ अमित शाह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए स्कूल के बाहर सैकड़ों लोग जमा थे। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, हर उम्र के लोग पीएम मोदी का अभिवादन कर रहे थे।
गुजरात के 25 लोकसभा सीटों पर आज मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान है।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने