अदिति-सिद्धार्थ ने राजस्थान में रचाई दोबारा शादी
मशहूर अदाकारा अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ ने दोबारा शादी की है, इस शादी की कुछ शानदार तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की हैं, जिसमें यह दोनों बहुत खूबसूरत नजर आए। सिद्धार्थ और अदिती राव हैदरी ने तेलंगाना के एक मंदिर में 16 सितंबर 2024 को शादी की थी। इससे पहले दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे।
अदिति ने अपनी शादी की कई लाजवाब और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जीवन में सबसे अच्छी चीज एक-दूसरे को थामे रखना है।"
अदिति ने एक शानदार लाल लहंगा चोली पहना था, जिसपर बारीक काम किया गया है। अदिति की खूबसूरती को पारंपरिक कुंदन के आभूषणों ने चार चांद लगा दिए। उनकी भारी ज्वैलरी में भारी हार, झुमके, नाक की नथ और एक हेडबैंड शामिल दिखा, जो उनके अनोखेलुक को और भी शानदार बना रहा था। वहीं सिद्धार्थ ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पहना था , जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। इस जोड़े के शादी के सभी परिधानों को ज्यादातर सब्यसाची द्वारा बनाया गया है।
इस साल की शुरुआत में सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी को उनकी पसंदीदा जगह पर प्रपोज किया था। प्रपोजल को याद करते हुए, सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "मैं अपनी नानी के सबसे करीब था, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने हैदराबाद में एक स्कूल खोला था। एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे पूछा कि क्या वह इसे देख सकते हैं, क्योंकि वह अच्छी तरह से जानते थे कि मैं उनके कितना करीब था।
अदिति ने इंटरव्यू में कहा था, "वह अपने घुटनों पर बैठ गया और मैंने उससे पूछा, "अब तुमने क्या खो दिया है? किसके जूतों के फीते खुले हैं?" वह कहता रहा, 'अद्दू, मेरी बात सुनो'। और फिर उसने प्रपोज किया। उसने कहा कि वह मुझे मेरे बचपन की पसंदीदा जगह पर ले जाना चाहता है, जहां मेरी दादी का आशीर्वाद हो।"
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार