एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर
एयर इंडिया की दिल्ली आ रही फ्लाइट के साथ शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर विमान एक टग ट्रैक्टर से टकरा गया। यह घटना गुरुवार की है, इस दौरान विमान में 180 यात्री मौजूद थे। एयरपोर्ट के अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया, विमान में 180 यात्री मौजूद थे। विमान की नाक और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर के बादचालक दल के सभी सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं।इस घटना को लेकर एयर इंडिया ने एक बयान जारी किया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के दौरान हमारे एक विमान के साथ दुर्घटना घटी। इसके बाद विमान को जांच के लिए रोक लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और उड़ान रद्द कर दी गई। यात्रियों को उनका पूरा किराया वापस कर दिया गया है। आगे के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाले यात्रियों को अन्य वाहनों से दिल्ली भेजा गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने