धनबाद में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
शुक्रवार का दिन धनमौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दोपहर में लू चलने की प्रबल संभावना है। बाद के लिए काफी गर्म रहने वाला है। जबकि सुबह की धूप ही लोगों को चूभ रही है। सुबह आठ बजे के आसपास तेज धूप थी और दिन बढ़ने के साथ ही यह और भी गर्म होती जा रही है। सुबह के नौ बजे के आसपास तो धूप को सहन करना मुश्किल हो रहा था, जबकि दस बजे तक तो यह असहयनीय हो चुकी है।
32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा सुबह का तापमान
स्थिति यह है कि लोग अपने काम-काज, स्कूल, काॅलेज के लिए सिर पर गमछा रख और मुंह ढ़क कर बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह नौ बजे तक धनबाद शहर का तापमान जहां 32 डिग्री था, वहीं महज एक घंटे के बाद यानी सुबह के दस बजे तक यह 36 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि दोपहर दो बजे तक इसके 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।
कुछ ऐसा है शहर का हाल
सुबह सवेरे बरटांड क्षेत्र की बात करें तो यहां की सड़कों के किनारे लगने वाली दुकानें सज चुकी हैं। सभी ने अपने ठेला के ऊपर बड़े आकार का छाता लगाया हुआ है।
सब्जी बेचने वाली महिलाएं छाता लेकर या फिर स्कार्फ या गमछा से अपने सिर को ढकी हुई हैं। वहीं राह पर पैदल चल रहे लोग भी गमछे से अपना सिर और मुंह ढ़के हुए हैं।
इतना ही नहीं, बाइक या स्कूटी से चलने वाले लोग भी हेलमेट पहनने के बावजूद भी गमछा से अपने चेहरे को ढ़के हुए थे। जिन स्थायी दुकानों के अंदर तक सूर्य की तेज किरण पहुंच रहीं थी, उन्होंने इससे बचने के लिए पर्दा लगा रखा है।
सरकारी और निजी कार्यालय खुले हुए हैं। इतनी गर्मी के बावजूद भी लोग अपना काम कर रहे हैं। इधर मौसम विभाग ने दो दिन पूर्व ही लोगों को दोपहर में नहीं निकलने की अपील की है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे