एक और झटका झारखंड में कांग्रेस को
जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी को जमशेदपुर में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह ने प्राथमिक सदस्यता समेत जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है।
जितेन्द्र सिंह ने रविवार को साकची स्थित होटल केनलाइट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे और चुनावी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से पार्टी से लोकसभा टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन गठबंधन धर्म का हवाला देते हुए पार्टी ने उनकी अनदेखी की है। इसी से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
1989 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे जितेन्द्र सिंह
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह 1989 से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने चंदन बागची के चुनाव में पोलिंग एजेंट के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वे चार बार जिला अध्यक्ष पद के दावेदार रहे हैं और 2019 में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।
कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वे जमशेदपुर की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि जनता उनके साथ खड़ी होगी और उन्हें जीत दिलाएगी।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे