धनबाद में ऑटो चालक का अपहरण, 50 लाख की मांगी फिरौती
धनबाद थाना क्षेत्र के बरटांड़ दास बस्ती निवासी संतोष दास शुक्रवार शाम से लापता है। उसके अपहरण का आरोप प्रिंस खान के गुर्गों पर लगाया जा रहा है। इस मामले की शिकायत करने संतोष के स्वजन शुक्रवार रात एसएसपी के आवास पहुंचे। एसएसपी नहीं मिले तो महिलाएं वहीं बैठ गईं। बताया कि प्रिंस खान के नाम पर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई है।
कल रात से गायब है संतोष
अपहृत के भाई रंजीत ने बताया कि संतोष ऑटो चलाता है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे किसी ने फोन कर ऑटो रिजर्व किया और शाम को तय स्थान पर आने के लिए कहा।
शाम करीब पांच बजे संतोष गाड़ी लेकर चला गया, पर देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। इसी बीच रात करीब 11 बजे घरवालों को किसी ने संतोष के फोन से काॅल किया। फोन करने वाले ने कहा कि उसका अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद तीन काॅल आए।
प्रिंस खान के नाम पर मांगी जा रही 50 लाख की फिरौती
रंजीत ने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को प्रिंस खान का आदमी बताया। साथ ही, संतोष को छोड़ने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि संतोष की पिटाई की गई है।
फिरौती के लिए फोन आने के कुछ देर के बाद रात करीब 11 बजे महिलाएं एसएसपी आवास पहुंची और उनसे मिलने का प्रयास किया, लेकिन वहां से थाना जाने के लिए कहा गया।
इधर धनबाद थाने की पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई लिखित सूचना पीड़ित परिवार से नहीं मिली है। इधर, महिलाएं देर रात तक एसएसपी आवास के सामने जमीं हुई थीं।
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट