लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बढ़ गई औसत संपत्ति
रांची। झारखंड में 14 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति में इस बार 86 लाख की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 के पिछले चुनाव में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.70 करोड़ रुपये थी, जो इस लोकसभा चुनाव में बढ़कर 2.56 करोड़ हो गई है। वहीं, करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी 26 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई है।
पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 229 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें 60 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपये या इससे अधिक थी। इस बार कुल 244 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 69 उम्मीदवार संपत्ति के मामले में करोड़पति उम्मीदवारों के दायरे में आते हैं।
सभी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.56 करोड़
सभी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति देखें तो यह 2.56 करोड़ रुपये है। लोकसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे अधिक औसत संपत्ति अंतिम चरण के उम्मीदवारों की है। अंतिम चरण में संताल परगना प्रमंडल की तीन सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा में चुनाव हो रहा है, जिनके कुल 52 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 3.72 करोड़ रुपये है।
इसके बाद दूसरे चरण की सीटों पर चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति कुल 3.52 करोड़ रुपये है। इस मामले में तीसरे चरण की सीटों पर चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति सबसे कम 1.28 करोड़ रुपये है। पहले चरण की चार सीटों पर चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों की औसत आयु 1.75 करोड़ रुपये है।
इस चुनाव में आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ी
इस लोकसभा चुनाव में झारखंड में आपराधिक रिकार्ड वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले लोकसभा चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 51 थी। कुल उम्मीदवारों में 22 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज थे। इस बार कुल 69 अर्थात 28 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने शपथपत्र में आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। गंभीर मामले वाले उम्मीदवारों की संख्या भी 18 से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गई है।
उम्मीदवारों के विरुद्ध आपराधिक मामले और उनकी संपत्ति
सीटें - कुल उम्मीदवार - जिनपर हैं आपराधिक मामले - गंभीर आपराधिक मामले - करोड़पति - औसत संपत्ति
पहला चरण (सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू) 45, 13 09 15 1.75
दूसरा चरण (चतरा, कोडरमा, हजारीबाग) 54, 18 09 21 3.52
तीसरा चरण (रांची, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह) 93, 28 20 25 1.28
चौथा चरण (राजमहल, दुमका, गोड्डा) 52, 10 10 09 3.72
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस