बड़े मियां छोटे मियां का शानदार प्रदर्शन जारी
मुंबई। निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म को लेकर लगातार सोशल मीडिया में हलचल मची हुई है। फिल्म में अक्षय का अभिनय हमेशा की तरह दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। बड़े मियां छोटे मियां के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने फिल्म ने तीसरे दिन 5.55 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक 28.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है हालांकि, फिल्म के कलेक्शन को देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' स्पोर्ट्स ड्रामा फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की यात्रा को दर्शाने वाली एक बायोपिक है। फिल्म 'मैदान' में अभिनेता अजय देवगन ने एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। फिल्म ईद मौके पर दर्शकों को जुटाने में कुछ खास सफल नहीं हुई है। मैदान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 4.02 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक कुल 14.12 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है 29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की अदाकारी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। क्रू ने 16वें दिन 1.16 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक 66.89 रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी