बगहा में लोगों के घरों के आसपास घूमते दिखे भालू, लोगों में दहशत
बगहा । भालुओं की सूंघने की शक्ति काफी तेज होती है जिसके कारण वे रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। इन दिनों वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भालुओं का रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचना आम हो गया है जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आम की खुशबू भालुओं को रिहायशी क्षेत्रों की तरफ खींच रही है। हालांकि अब तक भालुओं ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन उनके अचानक दिख जाने से लोग डर रहे हैं। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल-2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से निकलकर भालू स्टेट बैंक, उप स्वास्थ्य केंद्र, बिसहा गांव, नर देवी स्थान, इको पार्क और वन विभाग के वन सभागार के पास लगातार देखे जा रहे हैं। हाल ही में 3 नंबर पहाड़ मुख्य मार्ग में इको पार्क के मार्ग और अभियंताओं के निवास परिसर में एक भालू देखा गया जिससे वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचा कर भालू को भगाने की कोशिश की आखिर में वह जंगल की ओर भाग गया। वन क्षेत्र के रेंजर राजकुमार पासवान ने कहा कि जंगल के किनारे जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि अगर कोई भालू दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें और उसे किसी तरह का नुकसान न पहुंचाएं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई