टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने हासिल यह खास उपलब्धि
इंग्लैंड के रेड-बॉल कप्तान बेन स्टोक्स ने राजकोट टेस्ट मैच कै दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इस उपलब्धि के हासिल करते ही बेन स्टोक्स सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली जैसे क्रिकेटरों के एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं।
स्टोक्स इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान टॉस के लिए मैदान में उतरते ही बेन स्टोक्स ने यह खास उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट के इतिहास में न्यूनतम 100 टेस्ट कैप के साथ 74वें टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं।
बेन स्टोक्स का टेस्ट करियर
इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स का शानदार करियर रहा है। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 6251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36.34 है और उन्होंने 13 शतक और 31 अर्द्धशतक बनाए हैं। वहीं, 197 टेस्ट विकेट भी उनके नाम है। फिलहाल वह घुटने की सर्जरी से उबरने के बाद वह इस समय गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने 32.07 की औसत से टेस्ट विकेट लिए हैं, जिसमें आठ बार चार विकेट और चार बार पांच विकेट शामिल हैं।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट टीम:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैनियल लॉरेंस, गस एटकिंसन
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार