भगवंत सिंह मान ने चुनाव के दौरान नशा तस्करी को रोकने के दिए आदेश
पंजाब।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को लुधियाना पुलिस लाइन में पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। इस दौरान पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किए कि कुछ ही समय में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे। मान ने पुलिस को चुनाव के दौरान पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने और नशा तस्करी पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए। इस दौरान पंजाब के सभी जिलों के पुलिस प्रमुख मौजूद थे।आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है। इस दौरान बाहर से भी पैरामिलिट्री फोर्सेस पंजाब के अलग-अलग शहरों में आएंगे। पंजाब में धार्मिक स्थान पर चेकिंग के दौरान वहां की मर्यादा के अनुसार काम किया जाए। इसके साथ-साथ आदेश जारी किए कि चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर भी लगाम लगाई जाए। साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों को आदेश जारी किया कि पंजाब में निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाए जाएं।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत