दुबई में बेली डांस का मजा लेते दिखे भाईजान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी की घटना सामने आई। इसके बाद से ही अभिनेता की सुरक्षा के चाक-चौबंद किए गए हैं। बीते दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सलमान खान से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह मुंबई से बाहर निकलते देखा गया था। हालांकि, अब भाईजान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेली डांस के वीडियो का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।हाल ही में, सलमान को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया और उनके साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी थे। साथ ही उन्हें Y+ सुरक्षा भी दी गई थी, जो उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है। अभिनेता को अपनी कार से बाहर निकलते और सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के कारण बिना पोज दिए हवाई अड्डे के अंदर जाते देखा गया था। अब दुबई से अभिनेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्रीन जैकेट पहने डांस का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।सलमान के गोलीबारी मामले के बाद यह पहली बार है जब अभिनेता अपने फैंस से एक पोस्ट के मुखातिब हुए हैं। सलमान ने खुलासा किया कि वह दुबई 'कराटे कॉम्बैट' इवेंट में गए थे। भाईजान ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि ''मैं दुबई में हूं और कल मैं कराटे कॉम्बैट इवेंट में होऊंगा। इवेंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा मैं, लेकिन मैं इस बच्चे को दो साल की उम्र से जानता हूं।''आगे उस शख्स ने बताया कि भाईजान ने उन्हें एक्शन करने में काफी मदद की थी। सलमान ने यह भी बताया कि आसिम ने उन तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट बात न कर सही सोर्स का इस्तेमाल किया। जो प्रोसेस होता है, उसे ही फॉलो किया था।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री