रायगढ़ में अफीम खेती पर भूपेश बघेल का BJP सरकार पर हमला
रायगढ़|छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ के तमनार में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई है,जिसके बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में हैं. वहीं इस पूरे मामले ने अब सियासी रंग भी ले लिया है.जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है|
BJP सरकार के संरक्षण में हो रही अफीम की खेती – भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ अवैध अफीम की खेती का गढ़ बनता जा रहा है.पहले दुर्ग और उसके बाद अब बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ है. दुर्ग के समोदा में हो रही अफीम की खेती में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आया.इस मामले में चार मुख्य आरोपी के साथ 7 लोग गिरफ्तार हुए.वहीं बलरामपुर में दो मामले में 11 लोग गिरफ्तार हुए|
रायगढ़ में आए मामले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा. दुर्ग और बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमनार में भी अफीम की खेती की जानकारी मिली. सरकार में अफीम एक गैरकानूनी, तेज नशा की तरफ धकेलने का काम हो रहा है. BJP सरकार के संरक्षण में हो रही अफीम की खेती हो रही है. अफीम की खेती नगरी – सिहावा में भी हो रही है…भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेता का एक बड़ा फार्महाउस है… 20 एकड़ खेती की जमीन की बीच अफीम की खेती हो रही थी|
BJP प्रदेश को नशे का गढ़ बनाना चाहती है – दीपक बैज
वहीं इस मामले पर PCC चीफ दीपक बैज ने भी बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पहले दुर्ग फिर बलरामपुर, अभी रायगढ़ के गांव में अफीम की खेती मिली है. मतलब साफ है, प्रदेश को बीजेपी नशे का गढ़ बनाना चाहती है. लोग रोजगार न मांग सके, सवाल न कर सके. बीजेपी का नेता अफीम की खेती कर सकता है, सरकार संरक्षण कर रही है. FIR में उसे तीसरे नंबर का आरोपी बनाया है. अफ़ीम की खेती सरकार के संरक्षण में फल फूल रहा है|
अरुण साव ने कांग्रेस पर किया पलटवार
वहीं कांग्रेस के तंज पर डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि अफीम की खेती का मामला दुर्ग में उजागर होने पर कार्रवाई जारी है. पूरा मामला प्रकाश में आते ही सीएम साय ने संज्ञान लिया. सीएम साय ने कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया. कांग्रेस के शासन में छग नशे का गढ़ बना. अफीम के पौधे कांग्रेस के लगाए बीज के पौधे है. सरकार कार्रवाई कर रही है, नशे के सौदागरों को कोई छूट नहीं मिलेगी|
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़