वोटिंग से पहले बड़ा झटका: जन सुराज के उम्मीदवार ने थामा BJP का दामन
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को होने में अब चंद घंटे ही शेष बचे हैं लेकिन इस दौरान कई दिलचस्प तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. ताजा खबर के अनुसार, मुंगेर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे जन सुराज के प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है और बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जन सुराज के इस प्रत्याशी के द्वारा भाजपा को समर्थन दिए जाने की घोषणा के बाद से इस सीट पर अब चुनावी लड़ाई और दिलचस्प हो गई है.
वोटिंग के ठीक 1 दिन पहले इस सीट पर उलटफेर देखने को मिला है. दरअसल, जन सुराज ने संजय सिंह को मुंगेर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन संजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी की मौजूदगी में ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली और उनका समर्थन कर दिया.
इस दौरान संजय सिंह के साथ उनके कई अन्य समर्थक भी मौजूद थे. बीजेपी ने इस सीट पर कुमार प्रणय को अपना उम्मीदवार बनाया है. अब बीजेपी के इस ताजा रणनीतिक कदम से मुंगेर सीट पर चुनावी समीकरण के पूरी तरीके से बदलने की चर्चा जोरों पर है. मतदान के एक ठीक पहले जन सुराज उम्मीदवार का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है
संपत्ति को लेकर चर्चा में कुमार प्रणय
बता दे कि मुंगेर में पहले चरण में ही वोटिंग होनी है. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर जिस कुमार प्रणय को अपना उम्मीदवार बनाया है और वह फिलहाल अपनी संपत्ति को लेकर के चर्चा में बने हुए हैं. कुमार प्रणय ने अपनी संपत्ति करीब 177 करोड़ रुपए की बताई है. इसके बाद से वह बिहार के इस चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हो गए हैं.
2020 विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी को जीत मिली थी. बीजेपी उम्मीदवार प्रणव कुमार यादव को करीबी मुकाबले में जीत मिली. 2015 में यहां से आरजेडी को जीत मिली.
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात